{"_id":"699f4e24f7adbb73ee0b539c","slug":"4629-students-skipped-the-up-board-exams-mau-news-c-295-1-svns1028-141479-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 4629 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 4629 विद्यार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान, इंटर संगीत और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान, इंटर समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बीच परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
सभी परीक्षा केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम सहित त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। इसके साथ प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। बोर्ड से नामित राज्य पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। दोनों पालियों में पंजीकृत 72144 के सापेक्ष 67515 परीक्षार्थी शामिल हुए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान, इंटर संगीत की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 37253 के सापेक्ष 34808 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान, इंटर समाजशास्त्र की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक हुई। दूसरी पाली में पंजीकृत 34891 के सापेक्ष 32707 परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल विज्ञान, इंटर रसायन विज्ञान विषय को हाई अलर्ट रखा गया था। बोर्ड से नामित जनपदीय पर्यवेक्षक बृजेश कुमार उपाध्याय परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा केंद्र पर नजर रख रहे थे।