{"_id":"5c9bba67bdec22147609eb40","slug":"41553709671-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों की जांच और वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों की जांच और वापसी आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। तीन दिनों तक चले पर्चा दाखिला में अध्यक्ष और महामंत्री सहित 23 पदों के लिए कुल 29 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी गुरुवार को होगी।
एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पदमनाथ सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेमचंद राय ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार पांडेय, भूपेंद्र कुमार दूबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए विद्वयानिधि उपाध्याय और सत्यराम यादव ने नामांकन किया। सहमंत्री प्रशासन के लिए असीत कुमार पाठक, लाइब्रेरी के लिए पंकज राय तथा आडिटर के लिए पवन कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति, साधारण उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार दुबे ,कोषाध्यक्ष के लिए अतुल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए कृष्ण कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए मनीष कुमार सिंह, रीना सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव और रमेश श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। वही पहले दिन महामंत्री पद के लिए रामबचन यादव और अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार मिश्र और जावेद अहमद तथा सहमंत्री प्रशासन के लिए चंद्रप्रकाश ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य शिवशंकर राय, सुरेंद्रनाथ राय, जवाहरलाल पांडेय, नजमुल इकबाल के अलावा राधेश्याम, धनंजय सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र राय और अजय सिंह ने चुनाव समिति में अपना योगदान दिया।