फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एफआईआर की कॉपी मिलने पर शुरू हुई ओपीडी

एफआईआर की कॉपी मिलने पर शुरू हुई ओपीडी

Thu, 17 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की कॉपी मिलने पर शुरू हुई ओपीडी
बड़रांव मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र द्वारा बुधवार को चिकित्सक से अभद्रता करने के विरोध में गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पूर्वाह्न 10 बजे ओपीडी तथा इमरजेंसी सेवा बंद कर प्रदर्शन किया। प्रशासन से एफआईआर की कापी देने की मांग करने लगे। दो घंटे बाद एफआईआर की कापी मिलने के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी तथा इमरजेंसी सेवा प्रारंभ किया। इसके चलते कई गंभीर मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कई मरीजों ने इलाज के लिए दूसरे सरकारी अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों का रुख किया।
विज्ञापन

बड़रांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घटना से क्षुब्ध चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों का कहना था कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था न होने से चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मियों को दहशत में काम करना पड़ता है। मरीजों तथा तीमारदारों द्वारा आए दिन चिकित्सकों से अभद्रता की जाती है। शिकायत के बाद भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

उधर, दो घंटे बाद एफआईआर की कापी मिलने के बाद कामकाज शुरू हो सका। ओपीडी तथा इमरजेंसी सेवा ठप होने से मरीजों को परेशानी करना पड़ा। कई मरीज डाक्टरों के न बैठने पर इलाज के घोसी सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचे। करीब दो घंटे बाद घोसी कोतवाली द्वारा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रदीप मौर्य की तहरीर पर डिंपू जायसवाल सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के तहरीर के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला शांत हो सका।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था न होने से काम करना मुश्किल होता है। अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती जरूरी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर की कापी उपलब्ध करा दिया है।

मालूम हो कि बड़रांव सीएचसी पर बुधवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र ने सीएचसी प्रभारी से अभद्रता कर दी थी। जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बुधवार को इमरजेंसी सेवा ठप करने के साथ घोसी कोतवाली में तहरीर दी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed