फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो दंपती ने भुलाए गिले शिकवे, रहेंगे साथ

दो दंपती ने भुलाए गिले शिकवे, रहेंगे साथ

Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दो दंपती ने भुलाए गिले शिकवे, रहेंगे साथ

विज्ञापन

मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में हुई। इसमें कुल 14 पारिवारिक मामले आए, जिसमें दो मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें दो दंपती गिले शिकवे भुला कर साथ रहने को तैयार हो गए। शेष पत्रावलियों में बैठक की अगली तिथि छह जनवरी 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया।

परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सीमा चौहान और सुजीत चौहान तथा रूकमणि देवी और रविशंकर ने अपना अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही इमराना और सलमान के लगातार अनुपस्थिति रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। तथा गीता और कैलाश के मामले में पत्रावली वापस भेज दी गई। बैठक में साधना और अरविंद, सरिता और सोनू, पुष्पा और लालबचन तथा रुबीना खातून और शाहिद ने सुलह के लिए समय की मांग की। इस दौरान तीन मामलो में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए तथा तीन मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हो सका। जिसके चलते उनकी पत्रावलियों में छह जनवरी 2019 की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरशद, डॉ. एमए खान, अर्चना उपाध्याय, कंचन मौर्य, चंदा सिंह, पुष्पा गुप्ता, पूजा पाल ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed