{"_id":"5bb904eb867a55681479efca","slug":"41538852075-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फाल्ट से 50 गांवों में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फाल्ट से 50 गांवों में गहराया बिजली संकट
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फाल्ट तथा ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। कम बिजली मिलने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। 16 घंटे के सापेक्ष महज सात घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर नहीं किया जा सका है।
विद्युत उपकेन्द्र कोटवां से क्षेत्र के कहिनौर, कुशमौर, पहाड़पुर, महलीपुर, उस्मानपुर, खरगजेपुर, भार, ओन्हाईच, बबुआपुर, रैकवारेडीह, पिपरीडीह, हासपुर, मंसड़ी, सुवराबोझ, पतिला, ताजपुर, मठीया, सिंहाव सहित 50 से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। गांवों में दशकों पूर्व विद्युतीकरण कराया गया है। तार काफी नीचे तक लटक गए हैं। कभी लोकल फाल्ट तो कभी विद्युत उपकेंद्र से तकनीकी खामी आने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। इस संबंध में क्षेत्र के समसुद्दीन अहमद, रामबिलास मौर्य, बालचंद्र गुप्ता, ओपी सिंह, सर्वजीत यादव, रजापत प्रजापति, हीरा राम, संजय सिंह आदि का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र कोटवां बदहाल पड़ा है। लोकल फाल्ट होने पर घंटों बिजली गुल हो जा रही है। विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी आने से भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। इस बाबत एसडीओ अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास जारी है। शिकायत मिलने पर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।