फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सच्चे गुरु की शरण में जाने से होगी परमात्मा की प्राप्ति

सच्चे गुरु की शरण में जाने से होगी परमात्मा की प्राप्ति

Sun, 29 Jul 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सच्चे गुरु की शरण में जाने से होगी परमात्मा की प्राप्ति
गक्षेत्र के नाजोपट्टी खैराबाद में संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर महात्मा सत्यप्रकाश मुखी ने कहा कि परमपिता परमात्मा को पाने के लिए हम मानव को सच्चे गुरु की शरण में जाना चाहिए। गुरु वह शक्ति है जो हमें परमात्मा से मिला सकती है। उन्होंने कहा कि सागर में डुबकी लगाने से कीमती रत्नों की प्राप्ति होती है, ठीक वैसे ही प्रभु की महिमा अर्थात सत्संग प्रवचन रूपी सागर में से भक्ति जैसे कीमती रत्नों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भक्ति रूपी धन को एकत्रित किया है तो वह कभी भी कंगाल नहीं हो सकता। भौतिक धन को छोड़ कर महात्मा बुद्ध ने भक्ति रूपी धन ही एकत्रित किया, अनेक भक्तों ने भौतिक धन को छोडकर भक्ति रूपी संसार में लीन हो गए हैं। इसलिए हम मनुष्य को संसार रूपी इस मोह माया से दूर होकर हमें उस निरंकार प्रभु के चरणों में जाना चाहिए जो हमें और आपको इस दुनिया में भेजा है। उस निरंकार ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए हम मानव को इस संसार में सच्चे गुरु की तलाश कर उनके चरणों में जाना चाहिए। गुरु ही हमें इस माया रुपी मोह से दूर कर सकता है एवं उस निरंकार ब्रह्मा तक पहुंचने वाले मार्ग को दिखा सकता है।इस अवसर पर लालमुनि, लालू प्रसाद, सुदर्शन राम, सोनू कुमार, रामाश्रय प्रसाद, राहुल गौड़, निर्मला ,उर्मिला ,धनवती ,कलावती, चंद्रावती नीतू, सुनीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed