{"_id":"5b5cbf234f1c1bb35d8b604d","slug":"41532804899-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा हटाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा हटाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत द्वारा सफाई कराने के बाद कचरा संग्रहित न करने पर शनिवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा शहीद चौक के पास बने नाले की सफाई कराने के बाद निकला मलबा सड़क किनारे डंप कर दिया। दस दिन बीतने के बाद मलबा न हटाए जाने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पउ़ रहा है। कई बार इस संबंध में नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद मलबा नहीं हटाया जा रहा हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में राम कुमार भारती, छोटेलाल, विकाल प्रसाद ,मुनिरका ब्रह्मानंद राय ,राधेश्याम वर्मा, मुकेश यादव ,तेजनाथ यादव ,पलटू राम, काशीनाथ तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन