फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसान दिवस की खबर

किसान दिवस की खबर

Thu, 19 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस की खबर
मऊ। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद की वार्षिक औसत वर्षा 855 मीली है।इस वर्ष अब तक केवल17 मीली वर्षा हुई है। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता नलकूप एवं सिंचाई से उचित रणनीति बनाते हुए किसानो को धान की रोपाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। अधिशासी अभियन्ता नलकूप ने बताया कि लगातार पानी का दोहन होने से जलस्तर काफी नीचे गिर गया है एवं वर्षा कम होने से नलकूप से पानी का विसर्जन भी कम हो रहा है। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ने बताया कि पानी की मांग बढ़ने से नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुॅच पा रहा है। उप कृषि निदेशक ने सभी कृषकों से 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने का का अनुरोध किया।
विज्ञापन

किसान जयप्रकाश सिंह ने खारे पानी से ग्रसित क्षेत्र में गहरी एवं 4 इंच की जगह 5 से 6 इंच की बोरिंग की मांग की। शारदा सहायक को दोहरीघाट कैनाल से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने का की मांग की ।आशीष राय ने कहा कि इन्दारा रजवाहा से निकलने वाली माइनरों की सिल्ट सफाई नहीं कराई गयी है।जिलाधिकरी प्रकाश बिंदु ने कमेटी कमेटी का गठन कर जांच कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने सिंचाई, पानी और बिजली की उपलब्धता एवं पुराने लकड़ी के पोल बदलने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed