फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने का आरोप लगाया

जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने का आरोप लगाया

Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमाने का आरोप लगाया
जिला पंचायत सदस्य दरगाह इंद्रकैलाश यादव ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौपा। इसमें उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्य के नाम पर कराए गए टेंडर में मनमानी का आरोप लगाया। बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों जिला पंचायत सदस्य है। जिन स्थानों पर टेंडर किया गया है। उन पर हाल ही मे सड़क का निर्माण कराया गया है। कहा कि यदि उनके आरोपों की जांचकर कार्रवाई नहीं की गई। तो वो अनशन पर बैठेगे।
विज्ञापन

इंद्रकैलाश यादव ने डीएम को बताया कि उनकी पत्नी रसूलपुर से जिला पंचायत सदस्य है। बोले बैठक में निर्णय किया गया था, कि सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में बराबर बराबर विकास कार्य कराने के लिए टेंडर कराया जाएगा। लेकिन राजनैतिक द्वेष के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने उन स्थानों पर टेंडर कराया। जहां की सड़के हाल ही में बनाई गई है। यह बड़े घोटाले केे साजिश है। जिला पंचायत सदस्य ने मधुबन से चुनाव लड़ चुके सपा नेता राजेंद्र मिश्र के साथ गुरुवार को डीएम के यहां पहुंचे थे। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में बात करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि और पुत्र आलोक जायसवाल ने बताया कि टेंडर में उल्लेंखित किया गया है कि जो कार्य हुआ होगा तो स्वत: निरस्त मना जाएगा। बिना नो ड्युज लिए कोई काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed