{"_id":"5a9447eb4f1c1b462c8ba442","slug":"41519667179-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष को स्कूल में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष को स्कूल में मिली खामियां
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने ब्लाक के मझवारा मोड़ स्थित शासकीय जूनियर हाईस्कूल का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिड डे मील, शैक्षणिक गुणवत्ता और स्वच्छता की जानकारी ली। इस दौरान स्कूल के शौचालय में गदंगी मिली, जबकि स्कूल परिसर की बांउड्री वॉल भी टूटी मिली। इस संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी से बात कर अव्यवस्थाओं को दूर करने की बात कही। इसके बाद वह महिला बाल विकास कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यालय में केवल एक चपरासी मिला। जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए इस संबंध में उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया।