फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
भारतीय प्रगतिशील महिला समिति के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और रसोइयों ने रविवार को नगर में जुलूूस निकाला। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और तहसील परिसर में पहुंचकर सभा की। इस दौरान राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

आशा, रसोइयां, आंगनबाड़ी सहित सहायिकाओं ने तहसील परिसर से विशाल जुलूस निकाला जो काली मंदिर से होते हुए तालाब रोड, तहसील तिराहे, बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर में पहुंचा जहां सभा की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक हरिराम चेरों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। सरकार कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और इसका समाधान जल्द होगा। वे इस मुद्दे को सदन में भी उठा चुके हैं। इस दौरान संयोजक ममता मौर्या, रसोइयां संघ अध्यक्ष उषा गुप्ता, फुलबिना बेगम, आशा संघ अध्यक्ष गीता मौर्या, मंजू चौधरी, आरती देवी, गायत्री पांडेय, आरती देवी, रानी, अनामिका, मिनी विश्वास, देवंती देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, प्रभु सिंह एडवोकेट, दयाशंकर मौर्या, डीपी सिंह, राम सुरेश कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन ममता मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed