{"_id":"5a282e4e4f1c1b68678c03ad","slug":"41512582734-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रगतिशील महिला समिति के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और रसोइयों ने रविवार को नगर में जुलूूस निकाला। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और तहसील परिसर में पहुंचकर सभा की। इस दौरान राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान विधायक को ज्ञापन सौंपा गया।
आशा, रसोइयां, आंगनबाड़ी सहित सहायिकाओं ने तहसील परिसर से विशाल जुलूस निकाला जो काली मंदिर से होते हुए तालाब रोड, तहसील तिराहे, बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर में पहुंचा जहां सभा की गई। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक हरिराम चेरों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। सरकार कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और इसका समाधान जल्द होगा। वे इस मुद्दे को सदन में भी उठा चुके हैं। इस दौरान संयोजक ममता मौर्या, रसोइयां संघ अध्यक्ष उषा गुप्ता, फुलबिना बेगम, आशा संघ अध्यक्ष गीता मौर्या, मंजू चौधरी, आरती देवी, गायत्री पांडेय, आरती देवी, रानी, अनामिका, मिनी विश्वास, देवंती देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, प्रभु सिंह एडवोकेट, दयाशंकर मौर्या, डीपी सिंह, राम सुरेश कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन ममता मौर्या ने किया।