{"_id":"59e39cb84f1c1bd8538b777f","slug":"41508089016-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत से मना मौलाना सनाउल्लाह साहब का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत से मना मौलाना सनाउल्लाह साहब का उर्स
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगर के खीरीबाग स्थित मदरसा हनफिया अहले सुन्नत वहरुल उलूम मेें हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब का उर्स पूरी अकीदत से मनाया गया।
चौक स्थित मिर्ची मस्जिद से चादर जुलूस निकाला गया। जो सदरबाजार चौक से धोबिया इमली होते हुए खीरी बाग स्थित मौलाना सनाउल्लाह साहब के आस्ताने तक गया। जुुलूस में तालिबे इल्मों उस्तादों तथा भारी संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों ने नात पढ़ा।
इस अवसर पर मदरसा के नायब नाजिम हबीबुल्लाह टांडवीने बताया कि मोहद्दीस साहब ने तालिमी दुनिया में अपने परचम का झंडा फहराया था। प्रत्येक वर्ष उनका उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया जाता है। इस क्रम में चादर जुलूस के मोहद्दीस साहब के आस्ताना तक पहुंचने के पूर्व नमाज फज्र के बाद कुरानखानी की जातीहै। इसके बाद दशहरा, भरत मिलाप सहित विभिन्न पर्वो को सकुशल संपन्न कराने पर प्रशासनिक अधिकारियों, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों, ताजिएदार कमेटी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गयाञ इस अवसर पर शौकत टांडवी, मौलाना अजीजुर्रहमान, मौलाना अशरफ, मौलाना इस्माइल आदि शामिल रहे।