फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों का पंजीकरण

किसानों का पंजीकरण

Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों का पंजीकरण
मऊ। जिले में अभी भी 14 हजार किसान ऐसे हैं जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। इतनी भारी संख्या में किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं के अनुदान के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। विभाग की लाख कवायदों के बावजूद 14 हजार किसानों का पंजीकरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में कुल दो लाख 62 हजार152 किसान चिन्हित हैं। इनमें से दो लाख 48 हजार किसानों का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण के साथ इन किसानों के बैंक खातों में कृषि योजनाओं की सब्सिडी की रकम जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। बताते चले दो साल पहले ही सरकार ने किसानों को कृषि योजनाओं की सब्सिडी उनके बैंक खातों में भेजे जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद किसानों का पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया। इसके लिए शासन ने प्रसार प्रचार करने के निर्देश दिए थे। पंजीकरण के लिए जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों पर केंद्र बनाए गए है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर कृषि भवन में भी किसान पंजीकरण केंद्र खोला गया है। दो लाख 48 हजार किसानों ने अब तक पंजीकरण करा भी लिया है। लाख कवायद के बावजूद अभी भी14 हजार किसान पंजीकरण से वंचित हैं। इन्हें किसानों से जुडी किसी भी सरकारी योजना के अनुदान का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

नियत प्रावधान के अनुसार किसानों को दी जाने वाली सभी प्रकार के संशोधित बीजों, कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर पूर्व की भांति दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी गई। इसके स्थान पर अब किसानों के बैंक खातों में अनुदान की रकम नगद भेजी जा रही है। यह सब्सिडी उन्हीं किसानों को दी जा रही है जिनका पंजीकरण कृषि विभाग में हो चुका है।इस तरह जिले के पंजीकृत दो लाख 48 हजार पंजीकृत किसान सरकारी योजनाओं का लाभ पा रहे हैं। लेकिन अपंजीकृत 14 हजार किसान योजनाओं के अनुदान से वंचित हैं। यह किसानों की उदासीनता और विभाग की तरफ से प्रसार प्रचार की कमी की पुष्टि करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed