{"_id":"59beaf1d4f1c1b20688b5149","slug":"41505668893-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रखेगी स्कूलों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रखेगी स्कूलों पर पैनी नजर
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहसा। निजी व सरकारी स्कूलों में छात्र- छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय दिखाई दे रही है। प्रदेश के डीजीपी द्वारा गत 12 सितंबर को सर्कुलर जारी किए जाने के बाद हलधरपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।पुलिस के अनुसार यह कदम पिछले दिनों रायन स्कूल में मासूम प्रद्युम्न की हत्या को देखते हुए उठाया गया है।
पुलिस के अनुसार डीजीपी द्वारा जारी सर्कुलर में् थानाध्यक्षों व सरकारी ,प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया गया है कि संबंधित मजिस्ट्रेट से तसमन्वय स्थापित कर बैठकों का आयोजन करें।इसके अलाव स्कूल के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा स्कूल में आगंतुक रजिस्टर रखें।जिसमें आने-जाने वालों का नाम व पता इंट्री करें।इसके अलावा माह मे एक बार सुरक्षा को लेकर बैठक करें।बैठक में किन बातों पर चर्चा हुई इसका लेखा- जोखा पंजिका में अंकित करें।पुलसि के अनुसार सर्कुलर में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कंडक्टर, चालक और स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन किया जाय तथा इसका रिकार्ड विद्यालय व थाने में रखा जाए तथा प्रधानाचार्य द्वारा इन्हें परिचय पत्र जारी किया जाए।जो वाहन विद्यालय द्वारा पंजीकृत होंगे, वे ही विद्यालय परिसर में खडे होगें।
पुलिस तैयार कर रही विद्यालयों की कुंडली
पहसा। डीजीपी के निर्देश मिलने के बाद हलधरपुर पुलिस ने सरकारी व निजी स्कूलों मे सुरक्षा इंतजामों की कुंडली तैयार कर रही है। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि इस कार्य में रतनपुरा चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव सहित सभी हल्का इंचार्जों को लगाया गया है। स्कूलों में मौजूदा सुरक्षा उपकरणों व इंतजामों की लिस्ट तैयार कर आगामी 22 सितम्बर तक पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन
सर्कुलर के मुताबिक पुलिस कार्य कर रही है।इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर समय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्वेता आशुतोश झा ,क्षेत्राधिकारी मधुबन