{"_id":"594c04184f1c1bd82e8b4647","slug":"41498154008-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला टूटने से बदहाल है कोपा कोहना मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला टूटने से बदहाल है कोपा कोहना मार्ग
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। स्टेट बैंक से सटे कोपा कोहना गांव को जाने वाली सड़क, नगर पंचायत द्वारा बनाए गए नाले के जगह जगह से टूटने के कारण बदहाल हो गया है। इससे इस मार्ग से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना होता है। स्थिति यह है की टूटे नाले में कई बार दो पहिया साइकिल सवार और जानवर गिर कर चुटहिल हो चुके है। लोगों द्वारा बार बार इसकी शिकायत किये जाने के बाद भी नगर पंचायत इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।
जगह-जगह पानी की रुकने की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने भारतीय स्टेट बैंक मोड़ से लेकर कोपाकोहना गांव के बीच लाखो रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया। लेकिन गुणवत्ता विहिन काम होने के कारण नाला बनने के कुछ समय बाद ही जगह-जगह टूटने लगा। इससे लोगों को दुश्वारियां होने लगी है। नाले में कई बार शाम के समय दो पहिया और सायकिल सवार के साथ-साथ जानवर गिर कर घायल हो चुकें हैं। नाला टूटने के चलते पूरी तरह खतरनाक साबित हो रहा है। गांव के देवेंद्र रंजीत मरगूब सोहन बाबूलाल सुरेश आदि का कहना है की कई बार इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को अवगत कराया लेकिन इस नगर पंचायत ध्यान नहीं दे रहा है।