{"_id":"6526f397b2fc3617760a82d4","slug":"41-thousand-cheated-in-the-name-of-vehicle-insurance-renewal-mau-news-c-295-1-mau1001-3593-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: वाहन इंश्योरेंस नवीनीकरण के नाम पर 41 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: वाहन इंश्योरेंस नवीनीकरण के नाम पर 41 हजार ठगे
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के एकाउटेंट से वाहन इंश्योरेंस नवीनीकरण के नाम पर 41 हजार रुपये की ठगी की गई। ठग ने एकाउंटेंट के मोबाइल पर अपने को एक इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और छूट की जानकारी देकर उक्त ठगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।
पीड़ित सतीश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में अकाउंटेंट हैं। आठ जुलाई को अस्पताल ग्रुप की दूसरी कंपनी श्री साई किसान सेवा केंद्र के नाम से एक रजिस्टर्ड डीजल पंप है। पंंप के टैंंकर का इंश्योरेंस नवीनीकरण करवाना था। एक युवक ने अपना नाम प्रवीण कुमार सिंह बताकर उनके मोबाइल पर फोन किया और बताया कि वह एक निजी इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी है। उसने स्पेशल छूट पर इंश्योरेंस देने की बात कही। दस जुलाई की शाम को आजमगढ़ से एक कंपनी के कर्मचारी को अस्पताल पर भेजकर दस्तावेज और इंश्योरेंस की राशि 41 हजार रुपये कैश ले गया। उसी दिन रात को उसने पालिसी की कापी व्हाट्सएप पर भेज दी।
जब ओरिजनल पालिसी की काॅपी मांगी गई तो उसने कोरियर से भेजनेे की बात कही लेकिन अबतक उसे नहीं भेजा।उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। पालिसी की जांच की गई तो वह फर्जी निकली। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।