फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 huts of 21 families burnt due to fire

आग से जलीं 21 परिवारों की 40 झोपड़ियां

Wed, 27 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
40 huts of 21 families burnt due to fire
धुबन थाना क्षेत्र धर्मपुर बिशुनपुर गांव के टाडी़ पुरवे में आगजनी के बाद जली मड़ई।संवाद - फोटो : MAU
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के देवारांचल के टांडी पुरवा में मंगलवार की दोपहर कूड़े में लगी आग से निकली चिंगारी से 21 परिवारों की 40 झोपड़ियां जल गईं। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के बीच कूड़े की राख से निकली चिंगारी एक झोपड़ी पर जा गिरी। तेज हवा से आग ने 40 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही लोग चिल्लाते हुए भाग खड़े हुए। लू के थपेड़ों के बीच आग का तांडव पुरवे में पूरब से पश्चिमी छोर तक दो घंटे तक तबाही मचाता रहा। आगलगी में गामा चौहान, लाला, रामप्रवेश, चन्ना, अर्जुन, लालबहादुर, जयबहादुर, रामकरन, अमरनाथ, प्रभुनाथ, ओमप्रकाश, दीनानाथ, राम अशीष, रामभवन, राजनाथ, श्रीराम, रामबिलास, जनार्दन, जयराम, राजेश, गुलाब की झोंपड़ियां आग की लपटों में समा गई। घर में रखे नकदी और गृहस्थी के सामान में जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि उसे काबू करने में ग्रामीणों के पसीने छूट गए। तेज पछुआ हवा से बेकाबू हुई आग को ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमनकर्मियां ने मशक्कतों के बाद काबू में किया। मौके पर पहुंचे लेखपाल अगलगी की घटना में हुई क्षति का आकलन में जुटे रहे। आगजनी की घटना की सूचना मिलते प्रधान परशुराम चौहान, करतार सिंह भडा़ना, हरेराम यादव, राजेश यादव आदि पहुंचे और पीड़ितों को आश्वासन दिया। तहसीलदार आनंद कुमार ने बताया कि आगजनी में टीम को क्षति का आकलन करने के लिए लगा दिया गया और जल्द ही क्षतिपूर्ति पीडितों को मिल जायेगी। बताया कि भोजन के लिए कोटेदार को तुरंत राशन देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed