फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   40 colleges withheld online admit card

40 कालेजों का रोका ऑनलाइन प्रवेशपत्र

Sun, 23 Feb 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
40 colleges withheld online admit card
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा शुरू होने में दो दिन ही बचे हैं। लेकिन जिले के 40 कालेजों का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। असल में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे का यूजर आईडी, पासवर्ड मांगा था, लेकिन 699 की जगह 610 कालेेजों ने इसे नही जमा किया। इसके चलते कालेजों का आनलाइन प्रवेश पत्र रोक दिया गया है। जिले में 126 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।जिले में पूूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 डिग्री कालेज हैं। वार्षिक परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की विवि तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से आनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरे का यूजर आईडी तथा पासवर्ड भेजने को कहा था। लेकिन 610 कालेजों ने अभी तक यूजर पासवर्ड जमा नहीं किया है। ऐसे में कॉलेजों का आनलाइन प्रवेश पत्र रोक दिया गया है। परेशान परीक्षार्थी कालेज का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो यूजर आईडी पासवर्ड जमा करने के समय सीमा को एक दिन बढ़ा दिया गयाहै। नाम न छापने की शर्त पर एक कालेज प्रबंधक ने बताया कि विश्वविद्यालय से सीसीटीवी कैमरे का यूजर आईडी तथा पासवर्ड पहले नहीं मांगा गया था। यह फरमान अचानक जारी किया गया। विवि के इस तुगलकी फरमान से असुविधा हो रही। इस बाबत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 699 के सापेक्ष 610 कालेजों ने ही यूजर आईडी तथा पासवर्ड जमा किया है। कंट्रोल रुम से आनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed