{"_id":"5c0ea338bdec22414a2b004c","slug":"40-000-children-vaccinated-against-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 40 हजार बच्चों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 40 हजार बच्चों को लगे टीके
mau
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
भीटी शिवजी मठ स्थित रामस्वरुप भारती इंटर कालेज में मििजल्स रुबैला टीकाकरण के शुभारंभ पर छात्र को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सप्ताह तक चलने वाले मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। टीकाकरण अभियान का शुभारंभ रामस्वरूप भारती विद्यालय में डीएम प्रकाश बिंदु द्वारा टीकाकरण किया गया। इसके बाद नगर तथा जिले के 9 ब्लाकों में सीएचसी, पीएचसी और सरकारी और निजी स्कूलों में अभियान चलाकर पहले दिन 40 हजार बच्चों का टीकाकरण किया गया।
नगर के शिवजी मठ स्थित रामस्वरूप भारती विद्यालय में सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे डीएम प्रकाश बिंदु द्वारा अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि खसरा व रूबेला जैसी बीमारियां जागरूकता के आधार पर फैलने से रोकी जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों व आमजन से आह्वान किया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना पूरा योगदान दें। नगर के लिटिल फ्लावर, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, सर इकबाल इंटर कॉलेज के अलावा महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और डोमनपुरा पीएचसी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।
वहीं, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों से आह्वान किया कि वे न सिर्फ अपने बच्चों को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नोडल अधिकारी डॉ. एमलाल ने बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिजिल्स से बच्चों में दिव्यांगता होने की संभावना होती है। कभी-कभी मौत भी हो जाती है। इस मौके पर डॉ. अनूप, सुनिता सिंह, सरोज राना, कामाख्या मौर्या, दुर्गाप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अभियान के तहत जिले में 8 लाख बच्चों को टीका लगाया जाना है। इसके तहत पूरे जिले में 300 टीम लगाई है।