फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3926 migrants arrived by five trains

पांच ट्रेनों से पहुंचे 3926 प्रवासी

Sun, 24 May 2020 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
3926 migrants arrived by five trains
मऊ। चार प्रांतों से रविवार को तीन हजार से ज्यादा प्रवासियों को लेकर पांच ट्रेनें रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें परिवहन निगम की बसों से गतंव्य स्थान को रवाना कर दिया गया। इससे पूर्व अधिकारियों ने उन्हें भोजन के पैकेट और पानी दिए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नौ बजे बंगलौर से 1088 प्रवासियों को लेकर मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इसके चार घंटे बाद तमिलनाडु के राजमौली से 170 प्रवासियों को लेकर विशेष श्रमिक ट्रेन पहुंची। वहीं शाम चार बजे मुंबई के थाणे से 1211 प्रवासियों को लेकर श्रमिक एक्प्रेस आई। इससे पहले शनिवार की रात करीब 10 बजे बंगलौर से 1214 प्रवासियों को लेकर श्रमिक ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची थी।
विज्ञापन

वहीं दो घंटे बाद फिरोजपुर से 243 प्रवासियों को लेकर श्रमिक ट्रेन पहुंची। ट्रेनों के पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक ददनराम, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी की मानीटरिंग में जवानों ने एक-एक कोच से प्रवासियों को बाहर निकाला और उन्हें गोले में खड़ा किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की और उनकी सेहत की जांच की। बाद में प्रवासियों को संबंधित रोडवेज बसों पर बैठा कर गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed