फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   37 including state secretary resign from Subhasp

प्रदेश सचिव सहित 37 का सुभासपा से इस्तीफा

Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
37 including state secretary resign from Subhasp
Subhaspa
मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार को पार्टी द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई। प्रदेश अध्यक्ष बिच्छेलाल राजभर ने बताया है कि जिलाध्यक्ष रामजीत राजभर की शिकायतें मिल रही थीं। पार्टी की नीति के अनुरूप कार्य न करने तथा अनुशासनहीनता में लिप्त होने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया। घोसी: सुभासपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का पार्टी से त्यागपत्र देने का सिलसिला तेज हो गया है। भीखमपुर स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में 24 से अधिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र देने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी अपने उद्देश्यों से विमुख हो गई है। त्यागपत्र देने वालो में प्रदेश सचिव सुरेंद्र राजभर, मंडल अध्यक्ष जयराम राजभर, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान, जिला सचिव रामरतन राजभर, रामू राजभर, निसार अहमद, रामबदन, डब्लू यादव, खरभान राजभर, ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार राजभर, अनिल, राजा राम, हरेंद्र, फागू साहनी,राजू साहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed