फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   362 candidates left B.Ed entrance exam at 6 examination centers

Mau News: 6 परीक्षा केंद्रों पर 362 परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Jun 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
362 candidates left B.Ed entrance exam at 6 examination centers
मऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेकर उन्हें सेंटर के अंदर जाने दिया गया। पहली पाली में 2889 के मुकाबले 2528 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 2889 के मुकाबले 2527 परीक्षार्थी शामिल हुए। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नगर में डीसीएसके पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा सहित छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। पहली पाली में 2889 के मुकाबले 2528 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक हुई। पंजीकृत 2889 के मुकाबले 2527 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र प्रतिनिधियों की तैनाती की गई थी। प्रति परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। वहीं एक केंद्र प्रतिनिधि को दो-दो परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। विवि प्रशासन से मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मला सिंह को बीएड प्रवेश परीक्षा का नोडल बनाया गया था। जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर एक दूसरे से प्रश्नपत्रों का मिलान करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed