फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   36 new infected patients, total number reached 2072 in Mau

मऊ में फिर मिले 36 नए संक्रमित मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2072

Thu, 17 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
36 new infected patients, total number reached 2072 in Mau
मऊ। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 की तीन विधि से आई जांच रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मिले। इन मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2072 हो गई। जबकि 1747 लोग कोरोना को मात देकर घर ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 304 हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 957 संदिग्धों की जांच एंटीजेन टेस्ट से की गई। इसमें 26 लोग संक्रमित मिले। वहीं लखनऊ से आई 39 रिपोर्ट में 6 और ट्रूनाट जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं। बताया कि नगर के निजामुद्दीनपुरा से दो, मछली मंडी से दो, डोमनपुरा से एक, सलाहाबाद से दो लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा भदसा मानोपुर से एक, मीरपुर से एक, बड़ागांव से एक, रतनपुरा से दो, मानिकपुर से चार, बीबीपुर से एक, बड़गांव से दो, पकड़ी खुर्द से एक, धराहरा से एक, चचाईपार से एक, कोपागंज से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। बोले कि नए मरीजों को मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्या 2072 हो गई है। इसमें 1747 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 21 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

46 हजार लोगों की एंटीजेन जांच में मिले 1120 संक्रमित
मऊ। सीएमओ ने बताया कि अब तक 46 हजार 192 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया गया। इसमें 1120 लोग संक्रमित मिले है। वहीं 33 हजार 953 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर से भेजा गया। जिसमें प्राप्त 30 हजार 591 रिपोर्ट में 29 हजार 712 निगेटिव मिली है। जबकि 3362 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed