फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3494 beneficiaries received the first installment of the Pradhan Mantri Awas Yojana.

Mau News: 3494 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त दी

Mon, 19 Jan 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
3494 beneficiaries received the first installment of the Pradhan Mantri Awas Yojana.
दोहरीघाट क्षेत्र के  सूरजपुर माइनर के कारूवीर के पुरवा बंधनपुर में नहर टूटने के बाद जलमग्न फसल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 3494 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त का लाभार्थियों को दी।
इसमें नगर निकाय अदरी में 146, अमिला में 1156, चिरैयाकोट में 54, दोहरीघाट में 190, घोसी में 135, कोपागंज में 218, कुर्थीजाफरपुर में 499, मधुबन में 86, नगर में 689, मोहम्मदाबाद गोहना में 97 और वलीदपुर में 224 इस प्रकार 3494 लाभार्थियों को वितरित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और वंचित परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान दी जाती है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को दो लाख पचास हजार की धनराशि दी जाती है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ से चलाए गए लाइव प्रसारण को लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में देखा। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा अरविंद पांडेय सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed