फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   34 thousand rupees crossed from retired captain's account

रिटायर्ड कैप्टन के खाते से पार कर दिया 34 हजार रुपया

Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
34 thousand rupees crossed from retired captain's account
घोसी। कोवताली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी एक रिटायर्ड कैप्टनने खाते से 34 हजार रुपये निकाले जाने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। दर्ज मुकदमे के अनुसार क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी मुकुट देव सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को वह जरुरत पड़ने पर एटीएम लेकर घोसी नगर में एटीएम से रुपया निकालने के लिए गया हुआ था। जहां उसने रुपये निकालने के लिए मशीन में कार्ड को डाला तो वह उसी में फस गया। कार्ड देर तक नहीं निकलने पर उसने इसकी सूचना जाकर बैंककर्मियों को दी। आरोप लगाया की बैंक कर्मी ने कहा की जाइये कल आइए गया, कार्ड मिल जाएगा। इस पर वह घर चले आए। बुधवार की जब एटीएम कार्ड लेने गए तो मशीन में कार्ड नहीं था। मोबाइल में मैसेज चेक किया तो पाया कि तीन बार में 34 हजार निकाल लिया गया है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर बैंक पहुंच कर सीसीटीवी के साथ अन्य कार्यवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed