फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   318 boxes of illegal English liquor recovered from DCM

Mau News: डीसीएम से 318 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
318 boxes of illegal English liquor recovered from DCM
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम क्षेत्र के शहरोज मोड़ के पास स्थित रेवरीडीह पुलिया के पास एक धान लदे डीसीएम से 318 पेटी में ररखी 10 हजार 200 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब 65 धान की बोरियों में छिपा कर रखी गई थीं। मौके पर वाहन के चालक व खलासी नहीं मिले। वाहन से दो नंबर प्लेट भी पाया गया। जो फर्जी निकली। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और तफ्तीश में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डा. अजय विक्रम सिंह ने थाने में पत्रकाराें को बताया कि देर शाम थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के डाड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रेवरीडीह के पास डीसीएम में अवैध शराब होने की सूचना मुखबिर से मिलने पर एसओजी प्रभारी अमित कुमार मिश्र, आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार यादव व आजमगढ़ क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह भी वहां पहुंच गए। रेवरीड़ीह पुल के पास खड़ा डीसीएम तिरपाल से ढका था। तिरपाल को हटाया गया तो उसमें धान की बोरियों रखी थीं। बोरों को हटाया गया तो उसके नीचे शराब की 318 पेटियों में रखे 10 हजारा 200 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। डीसीएम पर दो तरह की नंबर प्लेट मिली। फिलहाल पुलिस नंबर प्लेट की जांच कर रही है। पुलिस मामले के खुलासे में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed