फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3161 vaccinated among 8850 elderly registered in 51 hospitals

51 अस्पतालों में पंजीकृत 8850 बुजुर्गो में 3161 ने लगवाया टीका

Sat, 20 Mar 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
3161 vaccinated among 8850 elderly registered in 51 hospitals
मऊ। जिले में शुक्रवार को तीसरे चरण में चार निजी अस्पताल सहित 51 सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गो के लिए टीकाकरण का आयोजन हुआ। इन अस्पतालों पर 8850 के सापेक्ष 3161 लोगों ने टीके की पहली डोज ली। नगर क्षेत्र के नौ अस्पतालों में 1450 के सापेक्ष 212 लोगों ने ही टीका लगवाया। सबसे ज्यादा टीकाकरण बड़राव ब्लाक के चार अस्पतालों पर हुआ। यहां 700 के सापेक्ष 450 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर के चार निजी अस्पताल शारदा नरायण, प्रकाश अस्पताल, राहुल नर्सिग होम, फातिमा अस्पताल तथा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल जबकि डोमनपुरा, भरहु का पूरा, हनुुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इन नौ केंद्रों पर 1450 के सापेक्ष 212 लोगों ने टीका लगवाया। टीके का ग्राफ 14.6 फीसदी रहा। वहीं जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि बड़राव ब्लाक में बड़राव सीएचसी तथा अमिला, मादी सिपाह तथा नदवासराय पीएचसी पर 700 के सापेक्ष 450 लोगों ने टीका लगवाया। इसीक्रम में दोहरीघाट ब्लाक के दोहरीघाट सीएचसी, गोठा, रसूलपुर, बेला कसैैला पीएचसी पर 750 के सापेक्ष 450 लोगों ने टीका लगवाया। निजी प्रकाश अस्पताल में 150 के सापेक्ष 30 लोगों ने निर्धारित शुल्क का भुगतान कर टीके की पहली डोज ली। 51 अस्पतालों में 8850 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष 3161 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed