फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कार्यमुक्त

एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कार्यमुक्त

Wed, 20 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक कार्यमुक्त
शासन प्रशासन की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तमाम कवायद के बाद भी नकलमाफिया अपने हिसाब से नकल कराने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। गत 14 फरवरी को हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर सहायक निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल ने व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी थी। केंद्र व्यवस्थापक की गतिविधि संदिग्ध मिली थी। केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। एडीबेसिक की आख्या पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।14 फरवरी को सहायक निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल ने रघुनाथ स्मारक उमा विद्यालय खालिसपुर अरदौना का निरीक्षण किया था।निरीक्षण में सीटिंग प्लान मानक के अनुरुप नहीं बना था। पेपर में हेराफेरी के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक की गतिविधि संदिग्ध मिली। एडी बेसिक ने केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिले। एडीबेसिक ने उन्हें कार्यमुक्त करने के साथ ही परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति की। बुधवार को एडी बेसिक की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई। डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि एडी बेसिक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर नई तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed