फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो ब्लॉकों में राजकीय नलकूप खराब

दो ब्लॉकों में राजकीय नलकूप खराब

Sun, 13 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो ब्लॉकों में राजकीय नलकूप खराब
दो ब्लॉकों के तीन राजकीय नलकूप खराब होने से किसानों के समक्ष सिंचाई संकट पैदा हो गया है। निजी खर्चें पर प्राइवेट सिंचाई कराना गरीब किसानों के वश की बात नहीं। ऐसे में उन्हें अपनी रबी की फसल की चिंता सताने लगी है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही किसानों की समझ से परे है।
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक क्षेत्र के महासो गांव स्थित राजकीय नलकूप की मोटर पिछले तीन महीने से खराब है। ऐसे में फसलों की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस नलकूप से किसानों की एक हजार पांच सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई की जाती है। ग्राम प्रधान राम परीखा यादव, मुन्ना, केदार, अखिलेश, बिनोद, रामानन्द का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नलकूप चालू नही हो पाया है। अवर अभियंता शरद गुप्ता का कहना है कि मोटर को मरम्मत कराने के लिए स्टोर भेजा गया है।
विज्ञापन

बढुआ गोदाम : परदहां ब्लाक के बैजापुर गांव में राजकीय नलकूप दो महीने से बंद पड़ा है। नलकूप बंद होने से गेहूं की सिंचाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। पानी के अभाव में गेहूं की फसल झूलस ना जाए यह चिंता किसानों को सताए जा रही है। नलकूप से बैजापुर और कासिमपुर गांव के लगभग 600 बीघा खेतों की सिंचाई होती है। जबकि किसान अधिक पैसा खर्च कर निजी नलकूपों से सिंचाई करने को बाध्य हैं। किसान रिंकू राय, उदयनारायण राय और रामरज राजभर की माने तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है । लेकिन नलकूप को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर ठीक करने के लिए विभाग के लोग किसानों से पैसे की मांग कर रहे हैं । उधर नलकूप चालक राजेंद्र यादव ने बताया कि मोटर फुंकने की रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है। शीघ्र ही खराब नलकूप को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed