{"_id":"5c13f6bcbdec22554604ee1d","slug":"31544812220-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को व्यापारियों के एक दल ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ई कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की, जिससे प्रभावित फुटकर व्यापार को भारी नुकसान से बचाया जा सके।
सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के बाजार में उतरने से फुटकर व्यापार तबाह हो गया है। फुटकर व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ गया है। इसलिए इन कंपनियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाय। इसके साथ-साथ एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा को मूर्त रूप देने के साथ मंडी शुल्क समाप्त किया जाय। वहीं अजहर फैजी ने कहा कि सर्वे, छापे और सैंपल के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभावी करते हुए व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल, हबीबुल्ला टाडवी, महातम यादव, आनंद गुप्ता, हाजी इफतेखार, अलंकार, श्याम सुंदर मद्धेशिया, महेंद्र सिंह, अभिषेक मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।