फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डेंजर जोन पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं

डेंजर जोन पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं

Sun, 02 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
डेंजर जोन पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
मऊ। जिले के डेंजर जोन में यातायात पुलिस की ओर से कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। यातायात पुलिस ने पूरे नवंबर माह में लोगों को जागरूक कर सतर्कता का पाठ पढ़ाया। लेकिन विभाग अपेक्षित जागरूकता नहीं कर पाया। जिले में चिह्नित सिकटिया ओवरब्रिज सबसे खतरनाक जोन चिह्नित किया गया है। यहां पर इस साल 19 दुर्घटनाएं हुई हैं। लेकिन कोई सावधानी आदि का बोर्ड नहीं लगाया जा सका। जिले में कुल 16 डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं।

अलग-अलग मार्गों पर कुल 16 दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक डेंजर जोन बलिया रोड पर सिकठिया ओवरब्रिज है। इस साल साढ़े दस महीनों में कुल 19 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें10 की जानें जा चुकी हैं। इनके अलावा इसी रोड पर हलधरपुर थाना क्षेत्र में मुुहवा मोड़, चिरैयाकोट कस्बा, कोपागंज थाना क्षेत्र में अदरी मोड़, कटघराशंकर में शहीद रोड पर स्मारक के पास और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरामदपुर और दोहरीघाट थाना क्षेत्र में हाइवे पर अहिरानी के पास डेंजर जोन चिह्नित किए गए हैं। यातायात पुलिस की रिपोर्ट पर इन स्थानों पर डिवाइडर बनाने, रेडियम लगाने की रिपोर्ट तो दी गई। लेकिन इस रिपोर्ट पर शासन की ओर से धन की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते यह केवल रिपोर्ट तक की सीमित रह गई है। कहीं भी डिवाइडर नहीं बना जा सके। हां, नगर में आजमगढ़ मोड़ पर दोनों तरफ लोहे के डिवाइडर लगाए गए थे लेकिन वे इतने कमजोर थे कि एक सप्ताह में टूट गए। नगरपालिका क्षेत्र में बंधा रोड पर हनुमान घाट से मिर्जाहादी पुरा चौक तक रेडियम लगाया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना में खैराबाद मोड़ पर भी रेडियम लगाया गया है। लेकिन इन स्थानों के अलावा कहीं भी रेडियम नहीं लगाए गए हैं। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि गाइड लाइन के अनुरूप संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed