{"_id":"5bf589e1bdec22696f009dfe","slug":"31542818273-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष और दरोगा के विरूद्घ प्रभारी मंत्री को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष और दरोगा के विरूद्घ प्रभारी मंत्री को भेजा पत्र
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के परदहां मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने थानाध्यक्ष सरायलखंसी भगत सिंह और दरोगा मनोज कुमार सिंह के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी को भेजा। इसमें राकेश कुुमार ने दोनों पुलिस कर्मचारियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने और उनकी शिकायतों को संज्ञान में न लेने का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कराकर पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग किया।
मंडल अध्यक्ष के पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी मंत्री ने थानाध्यक्ष और दरोगा पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। भाजपा परदहां मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी थी। दिए गए पत्र में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सरायलखंसी थानाध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर उन्हें थाने में बुलाकर कर पिटाई की जा रही है। इसी तरह परदहां ब्लाक के सलहाबाद बचौना गांव निवासी भाजपा बूथ प्रमुख तारा चौहान को फर्जी केस में फंसाकर थाने में पिटाई करना। सरायलखंसी के दरोगा मनोज कुमार सिंह द्वारा लोगों से धन उगाही करना और सरकार की छवि को बदनाम करना। वर्तमान में सरायलखंसी थाना दलालों का अड्डा बन गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।