फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीडीओ ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया औचक निरीक्षण

बीडीओ ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया औचक निरीक्षण

Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया औचक निरीक्षण
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के उस्मानपुर स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल की समीक्षा के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने सोमवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने स्कूल में मौजूद संसाधनों का भौतिक सत्यापन करने के साथ छात्रों से सवाल-जवाब कर शैक्षणिक स्तर की जांच की। इस दौरान छात्रों के जवाब सुनकर उन्होंने छात्रों को शाबासी देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

बीडीओ ने स्कूल के सभी कक्षों को मुआयना किया। उन्होंने कक्षा तीन, कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं से कई तरह के प्रश्न पूछे। प्रश्नों का सही जवाब छात्रों द्वारा दिए जाने पर छात्रों की प्रशंसा की। बीडीओ ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष 156 दर्ज बच्चों में 120 बच्चे उपस्थित मिले। इस दौरान स्कूल छात्रों ने स्कूल में लगे हैंडपंप और शौचालय के बदहाल होने की शिकायत की। बीडीओ ने ग्राम प्रधान से इन समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। स्कूल के शिक्षकों की शिकायत पर विद्यालय परिसर से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार के नीचे सुरक्षा जाली लगवाने का आश्वासन बीडीओ ने दिया। बीडीओ ने विद्यालय परिसर में पुराने तथा जर्जर भवनों को जल्द ध्वस्त कराने तथा विद्यालय आने वाले कच्चे मार्ग पर शीघ्र ही खड़जा मार्ग बनाने का निर्देश ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार को दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान बहादुर यादव, प्रधानाध्यापक संजय सिंह, अजय सिंह, अजीत सिंह,विनीत लाल, अनिल यादव, शशिकला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed