फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेहतर गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों को आगे आना होगा

बेहतर गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों को आगे आना होगा

Mon, 24 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेहतर गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों को आगे आना होगा
घोसी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली पर मीना दिवस के अवसर पर अभिभावकों की बैठक ग्राम प्रधान शाहजहां की उपस्थिति में हुई। बैठक में विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी हरिबंश प्रसाद ने कहा कि बच्चों के भविष्य का निर्माण हम सब को मिलकर करना होगा। विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय की समस्त क्रियाकलापों की जिम्मेदार होती है। बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों को आगे आना होगा। बच्चों को तार्किक बनाते हुए उन्हें अंधविश्वास से दूर रखना होगा और हर घर में शौचालय बनाकर स्वच्छता के उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। सह समन्वयक एवं प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि जो अभिभावक पढ़े लिखे नही है वह भी अपने दैनिक जीवन में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मूल्यांकन कर सकते हैं। आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, कवि, लेखक, नेता व अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूनिसेफ के सी.एफ.शांति, नफ़ीस अहमद, प्रशासन द्वारा नामित सदस्य, फूलवन्ती शाही, कमलेश राय, ललित राहुल, सुगावती देवी, सुनील, मेहंदी रजा सतीश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed