{"_id":"5b86dfa442c7924671664891","slug":"31535565732-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में किया गया लाभार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में किया गया लाभार्थियों का चयन
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल में किया गया लाभार्थियों का चयन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर बुधवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आवास , पात्र गृहस्थी व पेंशन के लाभार्थियों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर गांव को खुले में शौचमुक्त करने तथा धरा को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया। शौचालय निर्माण अधूरा रहने पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताया। एसडीएम ने गांव को शीघ्र ओडीफ कराने का निर्देश दिया।इसी क्रम में विकलांग, वृद्धा ,विधवा पेंशन के नये नामों को जोडने का प्रस्ताव रखा गया। बीडीओ सुवेदिता सिंह ने गांव में शौचालय बनवाने और गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने तथा पालीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान किया । इस अवसर पर एडीओ पंचायत गुलाब गुप्ता , मंगरू प्रसाद गुप्ता ,प्रद्युम्न ,अमित गुप्ता आदि रहे।