{"_id":"5b6881fa4f1c1bde6d8b698f","slug":"31533575674-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सरंक्षण के लिए नगर में नपा लगाएगी 27 00 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सरंक्षण के लिए नगर में नपा लगाएगी 27 00 पौधे
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका की ओर से 15 अगस्त को नगर के कई जगहों पर 2700 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जो लोग अपनी जमीन पर पौधे लगाना चाहेंगे, उन्हें पौधे मुहैया कराये जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलाधिकारी की ओर से हर विभाग को 15 अगस्त को पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। डीएम की ओर से सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिका को 15 अगस्त पर 2700 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। नगर पालिका बंधा मार्ग, बलिया मोड़ सहित कई मार्गो पर पौधे लगाएगी। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की ओर से कार्यालय में निशुल्क पौधे भी लोगों को वितरित किये जाएंगे। जिससे लोग अपने घरों या आस पास खाली जगहों पर पौधरोपण कर सकें। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी का कहना है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन