{"_id":"5b42591c4f1c1b18308b50bf","slug":"31531074844-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण, उपयोग के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण, उपयोग के लिए किया प्रेरित
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के उमती ग्राम सभा के गोपालपुर मौजा में शनिवार की शाम को प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पर आदर्श महिला कल्याण समिति लखनऊ के तत्वावधान में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। साथ ही शौचालय निर्माण और उसके उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।
टीम के सदस्यों ने डायल 100 पुलिस के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि सरकार द्वारा शौचालय बनवाने के लिए सरकारी धन दिया जा रहा है। हर घर में शौचालय होने के केंद्र सरकार के संकल्प को साकार करने लोगों को आगे आने का आह्वान किया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने शौचालय के उपयोग करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर टीम की ओर से गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि तीन दिन पलिया, उमती, ब्राह्मणपुरा, मिर्जापुर, भुसुवां, धर्मसीपुर, खानपुर, दौलसेपुर, काझा, कमथरी नूरपुर, सरसेना, छपरा, फतेहपुर, अस्सी भवन, रानीपुर, कोडर व अलीनगर ग्राम सभाओं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।