फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   100 दिन के अभियानमें अब तक 225 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन कटे

100 दिन के अभियानमें अब तक 225 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन कटे

Wed, 06 Jun 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
100 दिन के अभियानमें अब तक 225 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन कटे
घोसी (मऊ)। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड घोसी द्वारा बड़े बकायादारों के विरुद्ध 15 मई से चलाये गए 100 दिन के अभियान के तहत अब तक 225 बड़े बकायादारों के विद्युत कनेक्शन को काटे गए हैं। इसके साथ ही 31लाख रुपयों के राजस्व की वसूली की गई है।मई माह में 30.21 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति किया जा चुकी है।परंतु राजस्व वसूली ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 14 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 42 प्रतिशत ही है। इस को लेकर अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा ने सभी एसडीओ, जेई को वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया है। बुनकरों का आह्वान किया है कि बकाया बिजली बिल को जल्द जमा कर दें तभी उनको सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। बताया कि प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के निर्देश पर 15 मई से चलाये गए अभियान के तहत हर ब्लाक के 100बड़े बकाया दारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। विद्युत वितरण खण्ड के चार ब्लाकों के 225 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। साथ ही 31लाख रुपयों की वसूली की जा चुकी है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से राजस्व वसूली मात्र 14 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र में 42 प्रतिशत ही है। अवर अभियंता पृथ्वी नाथ ने बुनकर उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे अपने बिजली पासबुक की फोटो कॉपी कार्यालय में जमा कर दें।ताकि उनका विवरण हथकरघा विभाग को भेजा जा सके,जिससे बिजली की सब्सीडी समय से मिल सके।जिन बुनकरों की बकाया बिल जमा नहीं होगा,उनकी सब्सिडी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed