संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की बेमियाउी हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी शासन द्वारा बिना किसी सूचना के हटाए 18 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की वापसी की मांग को लेकर अड़े हुए है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उ.प्र.स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने शीघ्र हटाए कर्मचारियों को बहाल न करने पर प्रदर्शन को जनआंदोलन में बदलने की बात कही। हड़ताल में सतीश कुमार सिंह, रविंद्र नाथ, राजीव कुमार, शैलेजा कांत पांडेय, मनोज सिंह, डा. अपूर्वा कंठ, डा. नीतू वर्मा , डा. संजय सिंह, रेनू सिंह, किरन मौर्या सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।