{"_id":"5ad8d7f84f1c1b46098b5737","slug":"31524160504-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो पलटने से युवक की मौत
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास गुरुवार की शाम आटो पलटने से उस पर सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जब तक उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जाती तब तक उसकी मौत हो गई।
मृत यात्री चंद्रभान (25) पुत्र संतू दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुरुंगा विशुनपुरा गांव का निवासी था। गुरुवार को चंद्रभान किसी काम से आजमगढ़ जिले के लाटघाट बाजार गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान वह जिस आटो में सवार हुआ वह रामनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में आटो में सवार चंद्रभान (25) पुत्र संतू गंभीररुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान चंद्रभान की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इस दौरान पुलिस चंद्रभान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।