फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भारी फोर्स की मौजूदगी में उपकेंद्र का निर्माण शुरु

भारी फोर्स की मौजूदगी में उपकेंद्र का निर्माण शुरु

Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भारी फोर्स की मौजूदगी में उपकेंद्र का निर्माण शुरु
कोपागंज(मऊ)। 33/ 11 केवी विद्युत सब स्टेशन काछीकला का निर्माण कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दुबारा शुरू करवाया गया। इस अवसर पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों सहित 6 थानों की पुलिस और दो प्लाटून पीएसी तैनात रही। क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी स्वयं मौके पर उपस्थित रह कर निर्माण कार्य कराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि सबस्टेशन के शिलान्यास के दो वर्षों बाद सभी विवादों का निपटारा करते हुए 25 जनवरी 2018 को निर्माण के लिए नींव खोदी गयी थी। नीव को उसी रात कुछ शरारती तत्वों ने मिट्टी से पाट दिया। नीव की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। इस प्रकरण में बिजली विभाग के एसडीओ ने मुकदमा स्थानीय थाने में पंजीकृत कराया था। तबसे फोर्स की कमी के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। रविवार की सुबह कोपागंज थाना सहित 5 थानों की फोर्स, दो प्लाटून पीएसी के जवानों की मौजूदगी में क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्दिकी की देख रेख में निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कोतवाल रामकृष्ण द्विवेदी, थानाध्यक्ष हलधरपुर राजेश प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष मधुबन नीरज पाठक, थानाध्यक्ष दोहरीघाट सुशील शुक्ला, कोतवाल घोसी डी के श्रीवास्तव तथा महिला थानाध्यक्ष के अलावा बिजली विभाग के एसडीओ जीतेन्द्र कुमार की देखरेख में काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed