{"_id":"5a662b0b4f1c1b6c268b5e13","slug":"31516645131-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमाजिक तत्वों ने शराब के नशे में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमाजिक तत्वों ने शराब के नशे में किया हंगामा
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पूर्वी पेट्रोल पंप समीप रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाते हुए रोड किनारे खाना बना रहे ट्रक चालकों से गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर 20 से अधिक की संख्या में मौजूद अवांछनीय तत्वों ने ट्रक चालकों से मारपीट कर दी। इससे हंगामे की स्थिति बन गई।
कस्बा के पूर्वी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात आधा दर्जन ट्रकों के चालक पटरी पर अपनी-अपनी ट्रकें खड़ी करके भोजन बना रहे थे। देर रात अचानक 20 की संख्या में वहां पहुंचें युवकों ने खाना बना रहे ट्रक चालकों से गालीगलौज करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने ट्रक चालकों से मारपीट करनी शुरू कर दी। खतरा भांप पिटे ट्रक चालकों ने एकजुट होकर रॉड और डंडे लेकर उपद्रव कर रहे युवकों को दौड़ा लिया। चालकों का तेवर देख उप्रदवी भाग खड़े हुए ।इस संबंध में सीओ श्वता आशुतोष ओझा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।