फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ जनपद बना चैंपियन

मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ जनपद बना चैंपियन

Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ जनपद बना चैंपियन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में 360 अंक पाने पर मऊ जनपद विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा और विशिष्ट अतिथि एडीबेसिक आजमगढ़ मंडल योगेंद्र सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में 307 अंक मिलने पर मऊ जनपद को पहला, 187 अंक मिलने पर आजमगढ़ जनपद को दूसरा तथा 146 अंक हासिल कर बलिया जनपद को तीसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में मऊ के उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में संगम साहनी अव्वल रहा। वहीं बालिका वर्ग में मऊ की रानी यादव ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर पर निक्की मऊ प्रथम रही।वहीं कन्हैया चौहान बालक वर्ग में 15 अंक के साथ प्रथम रहा। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों का स्वागत बैज अंलकरन व कैप पहनाकर जिला व्यायाम शिक्षक शैहेंद्र सिंह, शिवाकान्त सिंह, अंजनी सिंह, चंद्रधर राय, कृष्णानंद राय, प्रवीण राय, रामनिवास मौर्य, रामजनम यादव,अरविंद पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, अनीता यादव, सुविद्या शाही, रंजना प्रधान, विभा राय ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मऊ जनपद के शिक्षकों के मेहनत का परिणाम है कि प्रतियोगिता में मऊ जनपद अग्रणी रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़, बलिया व मऊ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed