फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   31 new corona patients found in district, one killed

जिले में मिले 31 नए कोरोना मरीज, एक की गई जान

Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
31 new corona patients found in district, one killed
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तीन अलग अलग कोविड-19 जांच में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जनपद के मदापुर गांव में एक साथ छह संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी तथा नगर के निजामुद्दीनपुरा से तीन मरीज भी पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1975 पहुंच गई है। इसमें 1579 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 376 मरीजों को इलाज कोविड अस्पताल एल-1, एल-2 तथा होम आईसोलेशन में हो रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि एंटीजन से 16 लोगों की, आरटीपीसीआर से 12 तथा ट्रूनाट से तीन लोगों सहित कुल 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है। जिसे मिलाकर जिले मे कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1975 हो गई है। जिसमें 1579 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं कोरोना से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के बारे में बताया कि नए संक्रमित मरीजों में बीबीपुर से एक, मदापुर से छह, बनियापार एक, बडागांव से एक, खिरिया से एक, मर्यादपुर एक, फतेहपुर मंडाव से एक, वाराणसी से दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। इसी तरह से गगऊपुर से एक, सेंदुराइच से एक, निजामुद्दीनपुरा से तीन, सरवां से एक, हबीबुल्लाह से दो, अहिलाद से एक, महाबल से एक, पुरमोती से एक, मलकौली से एक, पुलिस लाइन से एक,चांदमारी नई बस्ती से एक, कटघरा शंकर से तीन तथा भोपौरा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। नए मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है। बताया कि नए मरीजों से अब कुल मरीजों की संख्या 1975 हो गई है । इसमें 1579 ठीकहोकर घर जा चुके हैं। 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 376 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर से 32 हजार की हुई जांच
मऊ। जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 20 पहुंच गई। सीएमओ ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है और 50 वर्ष के थे। वे नगर क्षेत्र की भीटी प्राइवेट बस स्टैंड के पास निवास करते थे। उनका 22 अगस्त को सैंपल लिया गया था, जहां 24 अगस्त को उनकी रिपोर्ट मिली। इलाज के दौरान हेरिटेज में 12 सितंबर की मौत हो गई। बोले कि जिले में कोरोना संक्रमण को ट्रेस करने के लिए 42 हजार 408 लोगों का एंटीजेन से टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें 1059 लोग संक्रमित मिले है। इस क्रम में आरटीपीसीआर के माध्यम से 32006 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 29095 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 27570 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed