फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   31 lakh saplings will be planted in the district for greenery

Mau News: हरियाली के लिए जिले में रोपे जाएंगे 31 लाख पौधे

Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
31 lakh saplings will be planted in the district for greenery
मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस बार जिले में करीब 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं। जंगलों में रहने वाले बंदरों के लिए लगभग 3.50 हजार फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पर्यावरण संरक्षण तथा हरा भरा करने के लिए वन विभाग की तरफ से तैयारी जोरों पर चल रही है। 27 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जुलाई माह में पूरे जिले में 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे। गड्ढा खोदने का काम चल रहा है। बरसात होते ही पौधरोपण का काम शुरू होगा। विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा। पौधरोपण के लिए विभागवार दिए गए लक्ष्य पर नजर डाला जाए तो वन विभाग को 1507200, पर्यावरण विभाग 141000, ग्राम विकास विभाग को 910000, राजस्व विभाग को 76000, पंचायतीराज विभाग को 93000, आवास विकास विभाग को पांच हजार पौधरोण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह नगर विकास को 16 हजार, लोक निर्माण विभाग को 10 हजार, सिंचाई विभाग को 10 हजार तथा कृषि विभाग को 181000, पशुपालन विभाग को तीन हजार, सहकारिता विभाग को 4060 सहित 27 विभागों को 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जंगल में फलदार पौधे न होने के चलते बंदरों द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।ऐसे में वन विभाग इस बार लगभग 3.50 हजार आम, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण कराएगा। साथ ही किसानों को भी अपने खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा। इस बाबत डीएफओ डोबरिया चिंतन प्रभुभाई का कहना है कि जिले को हरा भरा बनाने के लिए जिले में करीब 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण करने की तैयारी चल रही है। मौसम अनुकूल होते ही पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed