फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   30 connections were cut for not paying dues, load increased in 25 houses

Mau News: बकाया न होने पर 30 कनेक्शन काटे, 25 घर में बढ़ाया लोड

Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
30 connections were cut for not paying dues, load increased in 25 houses
बिजली निगम के जिम्मेदारों द्वारा रविवार की देर शाम चिरैयाकोट नगर पंचायत के कई मोहल्लों मेें चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने बकाया बिल को लेकर 30 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये का राजस्व वसूल किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ उमेशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने चिरैयाकोट नगर पंचायत के युसुफाबाद, महतवाना मोहल्ला, जमीनदुर्गा, जमीनबुढ़ान मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाते हुए 100 से ज्यादा घरों की जांच की। इस दौरान टीम ने बिजली लोड ज्यादा होने के बाद कम लोड दिखाकर बिजली उपयोग कर रहे 25 उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ोतरी की कार्रवाई की। जबकि 30 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया कई माह से जमा न करने पर उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। साथ ही चार उपभोक्ताओं के घरों का घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल कनेक्शन किया गया। टीम में अवर अभियंता अर्जुन कुशवाहा, दिवाकर,रमेश सिंह के साथ बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed