फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3 thieves cut the safe with a gas cutter in 2 hours and ran away with jewelry worth 15 lakhs

Mau News: 3 चोरों ने 2 घंटे में गैस कटर से काटी तिजोरी, 15 लाख के आभूषण ले भागे

Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
3 thieves cut the safe with a gas cutter in 2 hours and ran away with jewelry worth 15 lakhs
अमिला (मऊ)। अमिला कस्बा स्थित एक सराफा दुकान से बृहस्पतिवार की रात तीन नकाबपोश चोर 15 लाख कीमत के सोना-चांदी के आभूषण चुरा कर भाग गए। चोरी की इस घटना को चोरों ने पूरे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पहले दुकान में सामने के बजाय पिछले हिस्से से दुकान में घुसे। उसके बाद तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शटर का ताला टूटा देखकर पड़ोसी दुकानदार की सूचना पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। चोरों ने पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन यह वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिडऊथसिंह पुर निवासी रंजीत कुमार वर्मा का अपने गांव से दो किमी दूर अमिला कस्बा के सदर बाजार स्थित कटरे में सराफा दुकान है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह रंजीत को उसके पड़ोस के एक दुकानदार ने शटर का ताला टूटने की जानकारी दी। वह पहुंचा तो देखा चोरों ने दुकान के अंदर रखी तिजोरी को गैस कटर से काट कर खोला और एक अन्य आलमारी को तोड़ दिया है। पीड़ित रंजीत ने बताया कि तिजोरी में 10 किलो चांदी के आभूषण, 100 ग्राम सोने के आभूषण व 60 हजार नकदी थी। जिसे चोर चुरा ले गए हैं। चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर की जगह वाई फाई को साथ लेते गए, लेकिन इसके बाद भी उनका फुटेज और चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में तीन चोर दुकान में चोरी करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले चोरों ने लोगों की नजर आने से बचने के लिए कटरे के पीछे लगे चैनल गेट का ताला तोड़ा और अंदर गैलरी में आ गए।

जहां दुकान के गैलरी में लगे दुकान के शटर के ताले को तोड़ दिया। चोरों ने शटर उठाकर दुकान में दाखिल होकर गैस कटर से तिजोरी काट कर लाखों का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed