फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   3.89 lakh tricolor will be hoisted in the district

जिले में फहराए जाएंगे 3.89 लाख तिरेंगे

Mon, 01 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
3.89 lakh tricolor will be hoisted in the district
कलेक्ट्रेट सभागार में अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठ - फोटो : MAU
मऊ। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें जिलेभर में घरों पर 75वें अमृत महोत्सव पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराने का निर्देश दिया गया। बताया कि 15 अगस्त को नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी, नगर पालिका परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर चौक तक तथा झंडारोहण के पश्चात रैली समाप्त होगी। समस्त उप जिलाधिकारी एवं कार्यालय अध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में झंडारोहण करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्य को सम्मानित भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व जनपद के ग्रामीण, नगरीय क्षेत्रों में स्थित शहीद स्मारक गणमान्य महापुरुषों/शहीदों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी करेंगे। सीडीओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि जनपद में 3 लाख 89 हजार राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। 11 अगस्त से 17 अगस्त तक कोई भी व्यक्ति अपने निजी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज को दिन एवं रात में फहरा सकता है। इस दौरान डीएफओ, एएसपी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed