{"_id":"5f2ec7ce8ebc3e3cab6e5bb2","slug":"28-infected-with-serailankhasi-so-number-706-mau-news-vns5404019167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायलंखसी एसओ सहित मिले 28 संक्रमित, संख्या हुई 706","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायलंखसी एसओ सहित मिले 28 संक्रमित, संख्या हुई 706
विज्ञापन
मऊ। अगस्त माह में कोरोना ग्राफ की गति दूनी हो गई हैं। शनिवार को एंटीजेन टेस्ट में 27 तथा एक बीएचयू से मिली रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं बीते 24 घंटे में सरायलंखसी एसओ, 16 पुलिसकर्मी सहित 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिले में कुल मरीजों की संख्या 706 हो गई। इसमें 456 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
कलेक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार को एंटीजेन टेस्ट से जिले में 1066 लोगों की जांच हुई, जिसमें 27 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बीएचयू से 27 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें एक पॉजिटिव मिला है। बोले कि शुक्रवार की देर शाम 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में एसपी ऑफिस के तीन लोग, पुलिस लाइन से चार पुलिसकर्मी ,नदी बांध यूबीआई से एक कर्मचारी, परदहां का एक व्यक्ति, शहर कोतवाली के दो पुलिसकर्मी तथा चांदमारी इमिलिया का एक व्यक्ति कोरोना पाजीटिव मिला है।
इसी क्रम में कोपागंज थाने से एक पुलिसकर्मी, दक्षिण टोला थाना से तीन पुलिसकर्मी, भीटी पुलिस चौकी से एक पुलिसकर्मी, चंदनपुरा कोपागंज की एक महिला, बढुआ गोदाम से एक व्यक्ति, मुहम्मदाबाद से दो लोग, यूसूफाबाद से एक व्यक्ति, पलिया से एक, एक व्यक्ति अमिला का, एक व्यक्ति अनवर मुहम्मदाबाद का एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। वहीं शनिवार की रिपोर्ट में रतनपुरा के इटैली का एक व्यक्ति, घोसी नदवल के चार लोगों, सरायलखंसी थाने के कोतवाल तथा एक महिला पुलिसकर्मी, मुंगेसर का एक व्यक्ति, दोहरीघाट के तीन लोग तथा दोहरीघाट हरिजन बस्ती का एक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं चिरैैयाकोट कस्बे के महतवाना तथा सरौदा में एंटीजेन टेस्ट में दो पॉजिटिव मिले हैं। जबकि फतेहपुर मंडाव सीएचसी द्वारा एंटीजेन जांच में चक्की मूसाडोही निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं कोपागंज सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट में मऊ नगर के पुरानी तहसील निवासी युवक संक्रमित मिला। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में 50 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले।
इसी क्रम में सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना की टीम ने सुरहुरपुर गांव में 54 लोगों की जांच की। जिसमें एक परिवार के चार तथा एक अन्य परिवार की महिला संक्रमित मिली। वहीं बड़राव सीएचसी पर जांच में पलिया निवासी परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले।इसी परिवार में एक व्यक्ति बीते शुक्रवार को पॉजिटिव मिला था। जिले में नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 706 पहुंच गई। इनमें 456 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 243 हो गई है।